केजरीवाल को दिन-रात गाली देना भाजपा का काम, सुधांशु त्रिवेदी पर AAP का पलटवार

By अंकित सिंह | Jan 01, 2025

भाजपा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर अपना हमला तेज करते हुए उन पर दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। हालांकि, इसको लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से पलटवार किया गया है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि क्या सुधांशु त्रिवेदी ने कानून व्यवस्था को लेकर कोई सवाल उठाया?  उनमें अमित शाह से बात करने और उनसे यह पूछने की हिम्मत नहीं है कि पिछले 2-2.5 वर्षों में दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति क्यों खराब हो गई।

बीजेपी नेता ने कहा, ''उन्होंने असुरक्षित बिजली के तारों से राहत देने का वादा किया था. उनके कार्यकाल के 10 साल बाद स्थिति ऐसी है कि 23 जुलाई 2024 को 26 वर्षीय एक युवक की इन बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई...उन्होंने वादा किया था कि वह हालांकि, बताया जा रहा है कि दिल्ली में कूड़े के ढेरों की ऊंचाई 8 मीटर तक बढ़ गई है। आप सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा, "केजरीवाल ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था, और मुख्यमंत्री के आवास के अंदर एक सांसद पर हमला किया गया, जो देश में अपनी तरह की पहली घटना है।"

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य