West Bengal में BJP की बढ़त देख भावुक हुए Kailash Vijayvargiya, कहा- 'ये खुशी के आंसू हैं'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को भावुक हो गए और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें अपने आंसू पोंछते देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे की तृणमूल कांग्रेस सरकार के राज में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और खुद उन पर गंभीर प्रकृति के झूठे मामले लाद दिए गए। विजयवर्गीय, भाजपा के केंद्रीय संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं।

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने झूठे मामले दर्ज करके उन्हें जेल पहुंचाने की पूरी व्यवस्था कर दी थी। उन्होंने कहा,‘‘मैं देश की न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहता हूं। न्यायपालिका बहुत निष्पक्ष है जिसने हमें न्याय दिया। इसलिए मैं आपके सामने बैठा हूं।’’ विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी बढ़त पर खुशी जताते हुए कहा,‘‘ये आंसू मेरी प्रसन्नता के हैं। मैं डरने वाला आदमी नहीं हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि इस सूबे में भाजपा की चुनावी जीत देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बहुत बड़ा तोहफा है। विजयवर्गीय ने निवर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार पर देशविरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि उसके कार्यकाल में पश्चिम बंगाल के रास्ते आतंकवादी, अवैध हथियार और नकली नोट भारत में दाखिल हो रहे थे।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा