भाजपा ने पार्टी पुस्तकालय में रखी कुरान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2019

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यकों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत बताये जाने के कुछ दिनों के भीतर ही उत्तराखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्थापित पुस्तकालय में कुरान की एक प्रति रख दी गयी है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पार्टी के सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स ने एक-दो दिन पहले ही यहां पार्टी राज्य मुख्यालय में कुरान की एक प्रति रखी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हर धर्म के साथ समान व्यवहार करने की भाजपा की नीति के अनुरूप किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव सबसे आगे

भसीन ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की पहुंच सभी धर्मों के ग्रंथों और पवित्र पुस्तकों तक बनाना चाहती है और यह उसी दिशा में एक कदम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर बनाये गये इस पुस्तकालय में करीब 400 पुस्तकें हैं। भाजपा संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यकों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया था। 

प्रमुख खबरें

Kejriwal के केस में अचानक से आया दाऊद इब्राहिम का नाम, दिल्ली हाई कोर्ट ने जो कहा- सुनकर सभी हो गए हैरान

भाजपा के लल्लू सिंह ने Pushkar Dhami की मौजूदगी में फैजाबाद से नामांकन दाखिल किया

Ashok Leyland की अप्रैल महीने में कुल थोक बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 14,271 इकाई

Russia ने अंतरिक्ष में हथियारों पर प्रतिबंध संबंधी एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में पेश किया