भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हमारा काम है-त्रिलोक जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 31, 2021

बिलासपुर भाजपा बिलासपुर सदर मंडल ग्राम केंद्र का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग आज पंजगाई में सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में भाजपा प्रदेश महामंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जम्वाल, विधायक सुभाष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, ज़िला प्रवक्ता रूप लाल ठाकुर, मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, पवन ठाकुर, ज़िला परिषद अध्यक्ष मुस्कान एवं  सचिव सीमा ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी , त्रिलोक जम्वाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा आप सबने इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को तीन तीन बार विधानसभा भेजा है, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को केंद्र में सांसद चुन कर भेजा और अब सुभाष ठाकुर को विधानसभा भेजा है।

इसे भी पढ़ें: करोना संकटकाल में लोग बेरोज़गार हो गए और भाजपा की कमाई 50 प्रतिशत बढ़ गई-कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा

उन्होंने कहा की प्रशिक्षण हमारी पार्टी की कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण भाग है और इन प्रशिक्षण शिवरों की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली से की थी और अब प्रदेश , ज़िला के बाद मंडल में बूथ स्तर तक हो रहे है। उन्होंने कहा कि भजापा एक एसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के माध्यम से समाज की सेवा करने में अग्रिम भूमिका निभाता है।

 

उन्होंने कहा की भाजपा के 7 मोर्चे और 29 प्रकोष्ठ प्रदेश में काम करते है जिसके माध्यम से भाजपा का हर वर्ग में कार्यकर्ता है। हमारे संगठन की रचना इतनी सुदृण है कि बिलासपुर सदर में 2022 में एक बार फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हमारा काम है। इस कड़ी में हम अपना बूथ सबसे मजबूत की योजना पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन करेगी भाजपा जिसमे सभी वार्ड मेंबर भाग लेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा

 

 हमारे प्रदेश में केंद्र व प्रदेश की कई योजनाओं का बड़ा लाभ मिल रहा है, इनमें आयुष्मान योजना व हिम केअर योजना व हिमाचल गृहणी सुविधा योजना जो कि उज्ज्वला योजना का ही एक रूप है इस योजना का उद्देश्य राज्य में लाभार्थी महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम में सभी बूथ त्रिदेवों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी