दिलवालों की दिल्ली को.... Delhi Assembly Elections 2025 के लिए भाजपा ने अपना चौथा प्रचार गीत लॉन्च किया

By एकता | Feb 02, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए बीजेपी ने नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है 'दिलवालों की दिल्ली को, अब बीजेपी सरकार चाहिए'। यह बीजेपी का चौथा कैंपेन सॉन्ग है, जिसे पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ मिलकर लॉन्च किया है।

भाजपा के प्रचार गीत 'दिलवालों की दिल्ली को, अब भाजपा सरकार चाहिए' को गायक और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गाया है। इस गीत का संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है, जबकि नीलकांत बख्शी इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और निर्माता हैं।

इसे भी पढ़ें: RK Puram में पीएम मोदी ने जताया भरोसा, 5 फरवरी को Delhi में आएगी विकास की नई लहर

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

गाना जारी किए जाने के मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि इस चर्चा के बाद दिल्ली के निवासियों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए एक और प्रचार गीत जारी करने का विचार आया। तिवारी ने कहा, 'हमें लगा कि दिल्ली के लोगों को इन बातों के बारे में सूचित किया जाना चाहिए और तभी इस गीत को तैयार करने का विचार आया।'

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट