भाजपा ने प्रदेश के 74 मंडलों में चलाया माइक्रो डोनेशन अभियान : नंदा

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 15, 2022

शिमला  भाजपा ने लोअर बाजार में माइक्रो डोनेशन अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया, इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा से बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 'माइक्रो डोनेशन' अभियान चलाया है । इस अभियान को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार हिमाचल के सभी 74 मंडलों मो चलाया जा रहा है, इस अभियान में भजापा सोशल मीडिया एवं आई टी टीम का विशेष योगदान रहा है । इस अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दान देने की अपील की है। 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के डा. राजेंद्र कंवर ने अपनी करोडों की संपत्ति सरकार के नाम की व अंगदान भी करेंगे

 

नंदा ने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हुई थी । इसका समापन दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को किया जाएगा।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोड़ा । डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल , मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी एक-एक हजार रुपये का दान दिया है।  भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास 15 करोड़ का मजबूत कैडर बेस है।

 

इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल की बैठक में स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 को स्वीकृति प्रदान

 

भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश माइक्रो डोनेशन अभियान में  पूरे देश में इस सप्ताह छठे स्थान पर रहा है। सोशल मीडिया विभाग और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गति देने के लिए साधुवाद। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष सुदीप महाजन, महामंत्री सुशील चौहान, रितलव चिपडा, अनिता सूद, तरुण राणा, सनी लखनपाल, ममता गुप्ता, कल्याण, दीपक शर्मा एवं ऋषभ गुप्ता में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश