भाजपा नेता पर चप्पल मारने का वीडियो वायरल, नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख लेने का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

लखनऊ। पड़ोसी बाराबंकी जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर एक महिला ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। यह मामला सुर्खियों में तब आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ। लोनी कटरा पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोनी कटरा के थाना प्रभारी ने पीटीआई- को शुक्रवार को बताया कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रुक्‍नापुर निवासी महिला पियारा देवी की तहरीर पर त्रिवेदीगंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष उत्तम वर्मा के खिलाफ भादंवि की धारा 323 (जानबूझकर स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना), 406 (विश्वास का आपराधिक हनन) 504 (जानबूझकर अपमानित करना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका पक्ष जानने के बाद उचित कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर साधा निशाना

घटना के संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा का कहना है कि यह राजनीतिक द्वेष में किया गया षड्यंत्र है। उत्तम ने कहा कि बुधवार को वह हैदरगढ़ एक कार्यक्रम में जा रहे थे तभी भिलवल चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह गिर गए और किसी तरह जान बचाकर भागे और लोनी कटरा थाने में पहुंचकर अपनी तहरीर दी। हालांकि लोनीकटरा पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष की तहरीर पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, “इस तरह के जो आरोप हैं, उसकी सच्चाई और तथ्यों की जानकारी मिलने के बाद जिला संगठन उचित कार्रवाई करेगा। अगर महिला के आरोपों में सत्यता पाई जाएगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!