पति को टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता अदिति सिंह ने प्रियंका पर साधा निशाना, कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका बिन बाप की बेटी को परेशान कर रही हैं। दरअसल, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया। 

अदिति सिंह का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने मेरे पति पर मेरे खिलाफ बयानबाजी करने का दबाव बनाया था। हालांकि, अदिति सिंह के पति अंगद सैनी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इसी बीच अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं।

कौन हैं अदिति सिं

रायबरेली की सदर सीट से विधायक रही अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दिया था। ऐसे में भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनके परिवार का दबदबा 33 साल से चला आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या सपा में शामिल होंगी स्वाति सिंह ? VRS लेकर चुनावी मैदान में उतरे पूर्व ED अधिकारी 

अदिति सिंह के पिता ने आखिरी बार साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें हुए जीत मिली थी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया और अपनी बेटी को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़वाया। अदिति सिंह के पिता का सितंबर 2019 में देहांत हो गया था।

प्रमुख खबरें

Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना

Delhi Voter List विवाद: SIR प्रक्रिया पर Arvind Kejriwal का तीखा हमला, कहा- चुनाव आयोग ऐसे तो आबादी घटा देगा

Success के बावजूद गिर रहा था CJP Leaders का हौसला, Sonam Wangchuk ने खोली आंदोलन की पोल

सुभाष चंद्रा की समाधान योजना पर NCLT के फैसले को बैंकों ने NCLAT में दी चुनौती