हत्या के आरोप में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह समेत पांच को उम्रकैद

By अजय कुमार | Jul 23, 2021

सुलतानपुर। प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह और उनके तीन भांजों को एमपी/मएलए की विशेष कोर्ट के जज प्रदीप कुमार जयंत ने पूर्व प्रधान की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर चार लाख 40 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के गौरा पूरब गांव के धर्मगतपुर निवासी तत्कालीन प्रधान राम प्रकाश यादव की हत्या 30 जून 1995 को चुनावी रंजिश में हुई थी। 26 वर्ष पूर्व हुई हत्या की जांच सीबीसीआईडी ने की थी। पूर्व मंत्री व तत्कालीन ब्लाक प्रमुख के करीबी रामनाथ से प्रधान पद की चुनावी रंजिश मे रामप्रकाश की हत्या होने की बात सामने आई। इसके आरोप में तत्कालीन ब्लाक प्रमुख जंग बहादुर सिंह, उनके बेटे दद्दन सिंह एवं भांजों रमेश सिंह ,समर बहादुर सिंह व हर्ष बहादुर सिंह पर मृतक के भाई राम उजागिर ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के दौरान पूर्व मंत्री के पुत्र दद्दन सिंह की हत्या हो गई थी। चार्जशीट में शामिल अन्य चार आरोपियों का ट्रायल एमपीध्एमएलए की विशेष कोर्ट में हुआ। 

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर