भोजपुरी गायक गोलू राजा को गोली लगने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों जन्‍मदिन के उत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक और अभिनेता गोलू राजा को गोली लगने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता भानु दुबे को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भाजपा नेता भानु दुबे को बुधवार को उसके गांव के समीप एक तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उल्‍लेखनीय है कि गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव में 26 अक्‍टूबर की रात भाजपा नेता भानु दुबे के बेटे की जन्मदिन पार्टी में पड़ोसी राज्‍य बिहार के मशहूर लोकगीत गायक व अभिनेता गोलू राजा और गायिका निशा उपाध्याय गीत प्रस्तुत कर रहे थे, तभी वहां हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक गोली गायक की बांह को चीरते हुए सीने में लग गई। गोलू को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक लाल साहब गौतम की शिकायत पर हत्‍या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में भानु दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि पुलिस जन्मदिन की पार्टी में गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई