भाजपा नेता ने कुलदीप सिंह राठौर को दी मैदान में उतरने की चुनौती, कहा- विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम है कांग्रेस -प्रत्याशियों के चयन का ज्ञान हमें न दें

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 05, 2021

शिमला। भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर राज्य में हुए विकास कार्यों से बौखला चुके हैं। यही वजह है कि आज कांग्रेस चार उपचुनावों में हार सुनिश्चत होते देख मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। राठौर द्वारा भाजपा की ओर से टिकटों में देरी होने के बयान पर पलटवार करते हुए कंवर ने कहा- हंसी की बात है कि टिकटों को लेकर वह शख्स बयान दे रहा है जिसे कभी उसकी पार्टी ने टिकट देने लायक नहीं समझा। 

इसे भी पढ़ें: जयराम की नज़र में भृष्टाचारी ही नेता और देश की सम्पत्तियों को बेचना ही सही नीति-दीपक शर्मा बोले-मुख्यमंत्री ने कुर्सी बचाने में ही निकाल दिए चार साल

कंवर ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। कांग्रेस में टिकट को लेकर गुटबाजी चल रही है, जिससे साफ जाहिर है कि उपचुनाव में जनता फिर से कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशियों को लाखों मतों से लीड दिलाई थी, उसी तरह इन उपचुनावों में भी भाजपा की रिकार्ड जीत होगी। उन्होंने कुलदीप सिंह राठौर को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और प्रत्याशियों का चयन भी हर पहलुओं को देखते हुए किया जाता है। ऐसे में राठौर हमें यह न सिखाएं कि टिकट की घोषणा कैसे की जाती है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर ही सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

प्रमुख खबरें

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari

IOC बोर्ड ने कोच्चि से तूतीकोरिन Gas Pipeline के लिए 2449 करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी