भाजपा नेता का दावा, कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आएगी या मध्यावधि चुनाव होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2018

हैदराबाद। भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने आज कहा कि कर्नाटक की एच. डी. कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने दावा किया या तो भाजपा सत्ता में आएगी या राज्य में मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे। तेलंगाना भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को यहां संबोधित करते हुए राव ने आरोप लगाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में नेतृत्व करने में ‘‘बुरी तरह विफल’’ रहे। उन्होंने कहा, ‘‘केवल दो विकल्प हैं। या तो भाजपा को जिम्मेदारी लेनी होगी या कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव होंगे। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। यह जनादेश है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘यह (कर्नाटक) सरकार इस तरह से नहीं चल सकती। क्योंकि इतिहास बताता है कि कोई भी पार्टी महज 37 सीट या 20 सीट या 25 सीट के साथ सरकार नहीं चला सकती।’’

 

जद (एस) के नेता कुमारस्वामी पिछले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जिनकी पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 37 सीटें मिली थीं जबकि उनका समर्थन करने वाली पार्टी कांग्रेस को 78 सीटें हासिल हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग कांग्रेस मुक्त कर्नाटक चाहते हैं। जिस तरह से रावण ने सीता का हरण कर लिया था उसी तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस ने कर्नाटक में लोकतंत्र का अपहरण कर लिया।’’ आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ नायडू का प्रचार औंधे मुंह गिर गया क्योंकि पड़ोसी राज्य में तेलुगु बोलने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की