बीजेपी नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

By Suyash Bhatt | Oct 30, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच के आत्महत्या करने की एक खबर सामने आई है । बीजेपी नेता विजय मारण ने कलियासौत डैम के पास एक नर्सरी में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। 

जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले बीजेपी नेता विजय मारण ने कॉल कर बेटे को नर्सरी बुलाया। बेटा जब नर्सरी पहुंचा तो पिता का फांसी से लटका हुआ शव मिला।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन में दर्ज करवाई शिकायत, कहा - जीतने के लिए बूथ कैप्चरिंग का सहारा ले रही है कांग्रेस 

इसकी सूचना के बाद पहुंची रातीबड़ पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि खुदकुशी का कारण अभी तक अज्ञात है। इसके साथ ही पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर