प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी के लिये भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय दिल्ली-उप्र सीमा पर उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वाघ पिछले साल भाजपा में जाने के बावजूद अपने संस्कार नहीं भूली हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार दोपहर उस दलित युवती के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, जिसकी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी। प्रियंका जब वहां जा रही थीं तो दिल्ली-उप्र सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका को रोकने का प्रयास किया और आरोप हैं कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के परिधान पकड़कर उन्हें रोका।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Sheetal Devi का कमाल, दो घंटे में जीते दो स्वर्ण पदक

GST reforms from November 1: ई-कॉमर्स पंजीकरण सरल हुआ, छोटे विक्रेताओं के लिए रिफंड की प्रक्रिया तेज़ हुई

शीशे के घरों में बैठकर..., Rahul Gandhi के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का पलटवार, बोले- देश के बंटवारे के लिए Congress जिम्मेदार

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा