14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने लाल सागर में ज़ुकार द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नौका (याट) को निशाना बनाया। उनका कहना है कि यमनी बलों ने नौका पर सवार लोगों को बचा लिया। यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे पर हमले बढ़ रहे हैं। बुधवार को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में दो लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। हूती समर्थित यमनी सशस्त्र बलों के सैन्य प्रवक्ता, ब्रिगेडियर याह्या सरी ने पोस्ट किया शुरुआती जानकारी के अनुसार, सऊदी दुश्मन ज़ुकार द्वीप के पास एक भारतीय नौका को निशाना बना रहा है, जिस पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं। सरी ने कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने भारतीयों को बचाया है।

इसे भी पढ़ें: सऊदी छोड़ भागने लगे अमेरिकी, क्या ट्रंप भांप गए हूतियों का बड़ा प्लान?


दम्मम हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत


यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सऊदी अरब के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिनका असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है। रियाद में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात (21 अक्टूबर) को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
 

प्रमुख खबरें

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक

रेहान वाद्रा की Bikaner House प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, Congress ने साधा निशाना

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति