भाजपा नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से जावेद हबीब के पार्लर बंद करवाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश की भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के प्रदेश भर में जितने पार्लर हैं, उन्हें बंद करवाने की मांग की है। बग्गा ने हबीब के उस वीडियो के विरोध में यह बात कही, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान एक महिला के बाल संवारते वक्त उसके बालों पर कथित रूप से थूकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में लावारिस पड़े करोड़ों रुपये से होगा वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण

इससे कुछ ही घंटे पहले, पुलिस-प्रशासन को हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के इंदौर स्थित वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 48 घंटे के भीतर बंद कराने का ‘‘अल्टीमेटम’’ देते हुए इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने शहर में हबीब के प्रतिष्ठान नहीं चलने देने का संकल्प लिया है। विजयवर्गीय ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर कहा, ‘‘यह वीडियो पुलिस और प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के लिए है। वे इंदौर में 48 घंटे के भीतर हबीब के सलून और प्रशिक्षण केंद्र बंद कराएं, वरना हम इनके संचालन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह हबीब द्वारा एक महिला के बाल संवारे जाने के दौरान उसके बालों पर थूकने के कृत्य का ‘‘दिल की गहराइयों से’’ विरोध करते हैं। विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘हमने संकल्प लिया है कि हम इंदौर में हबीब के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान नहीं चलने देंगे।’’

आकाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का पिछला विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। इस बीच, इंदौर के एक अन्य भाजपा नेता सुमित मिश्रा ने हबीब के थूकने वाले वीडियो पर तीखी आपत्ति जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। मिश्रा ने कहा,‘‘बड़ी हैरानी की बात है कि हबीब खुद को भाजपा का सदस्य बताता है। मैंने पत्र में नड्डा से मांग की है कि इस व्यक्ति को पार्टी से तत्काल बाहर निकाला जाए।

प्रमुख खबरें

उद्योग जगत की खुशी बंगाल के फिर से निवेश और नौकरियों का केंद्र बनने का संकेत है

बंगाल में BJP की जीत! वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर के खुले द्वार, आसनसोल में आस्था की वापसी

Modi और Shah की चुनावी रणनीति गजब की होती है, इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत हैः Shashi Tharoor

पाक सेना ने हाफिज सईद-मसूद अजहर के लिए लड़ी लड़ाई, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पड़ोसी देश का सबसे बड़ा कबूलनामा सुना आपने?