बीजेपी नेता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने ली चुटकी

By सुयश भट्ट | Mar 31, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए धरना दे रहे  पूर्व गृह मंत्री और पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता अधिकारियों पर बिफर गए। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हमारी ही सरकार में हमें धरने पर बैठना पड़ रहा है। आप लोग चुल्लूभर पानी में डूब मरो।

इसे भी पढ़ें:व्यापम का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेस, पुलिस ने अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार 

वहीं गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए भेदभाव पूर्ण कार्रवाही की गई है। पूर्व मंत्री ने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एसडीएम, सीएसपी और नगर निगम के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ये समझना चाहिए कि ये सरकार हमारी है।

इधर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने उमाशंकर गुप्ता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर गुप्ता पहले खुद गरीबों का रोजगार छीनते पर थे और अब उनके लिए आवाज उठा रहे हैं। 15 साल गृह मंत्री रहे तब कानून व्यवस्था ध्यान नहीं आई और अब इनकों आवाज उठानी है। इन सब की आपस की लड़ाई है टिकट की चाह में एक दूसरे से लड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स