BJP Leader Dilip Ghosh ने 60 साल की उम्र में पार्टी कार्यकर्ता Rinku Majumdar से रचाई शादी, Mamata Banerjee ने दी बधाई

By नीरज कुमार दुबे | Apr 19, 2025

प्यार करने और शादी के बंधन में बंधने की कोई निश्चित उम्र नहीं होती। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद दिलीप घोष ने 60 साल की उम्र में शादी करके यह बात साबित कर दी है। हम आपको बता दें कि आरएसएस के पूर्व प्रचारक और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष शुक्रवार को एक निजी समारोह में भाजपा कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार के साथ विवाह बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम नेताओं ने दंपति को शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें: पुलिस आपको नहीं बचाएगी, दिलीप घोष का हिंदुओं से सुरक्षा के लिए घर पर हथियार रखने का आह्वान

हम आपको बता दें कि अपनी अजीबोगरीब टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले दिलीप घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की। राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें खड़गपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष के अहम भूमिका निभाने की संभावना है।

पारंपरिक बंगाली शादी के परिधान में सिर पर टोपी लगाए दिलीप घोष अपनी पत्नी के साथ रस्मों के बाद प्रेस के सामने आए और लोगों का आशीर्वाद लिया। कोलकाता के पास न्यू टाउन में अपने आवास के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी हैं। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कॅरियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?