Jammu-Kashmir के पुंछ में ‘नफरती भाषण’ के लिए भाजपा नेता को निष्कासित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने पुंछ जिले में एक चुनावी सभा के दौरान ‘‘नफरती भाषण देने’’ और ‘‘असंसदीय का इस्तेमाल’’ करने के लिए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को मंगलवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पुंछ जिला अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

इस सीट पर निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को 25 मई के लिए पुन:निर्धारित किया गया है। रैना ने पुंछ जिले के प्रवक्ता सतीश भार्गव को ‘‘घोर अनुशासनहीनता’’ और ‘‘असंसदीय तथा नफरती भाषण’’ के लिए उन्हें छह साल के वास्ते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Petrol में 31.2 प्रतिशत तक मिला Ethanol, तेल कंपनियों ने दावों को नकारा

रामपुर तिराहा कांड में घायल दो Uttarakhand आंदोलनकारियों को मिलेगी 20 हजार रुपये अतिरिक्त मासिक मदद

कन्हैयालाल हत्याकांड: Rajasthan High Court ने 8 आरोपियों पर तय NIA कोर्ट के आरोप बरकरार रखे

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश