यूपी: भाजपा नेता को दी गई COVID वैक्सीन की 5 खुराकें? बढ़ा विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को कोरोना वायरस रोधी टीके की पांच खुराक लगाए जाने का प्रमाणपत्र मिलने का मामला सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार सरधना नगर के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी रामपाल सिंह (73) ने संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक ले ली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनके नाम पर जो प्रमाणपत्र जारी किया है, उसमें तीन बार में पांच खुराक लगना दर्शाया गया है। साथ ही छठी खुराक की संभावित तिथि भी पर्चे पर लिखी गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रामपाल हिंदू युवा वाहिनी में नगर संयोजक के साथ नगर में भाजपा के 79 नम्बर बूथ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को पहला और आठ मई को दूसरा टीका लगवाया।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी