भाजपा नेता ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस सल्तनत का आखिरी बादशाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

जयपुर। भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस तरह मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह औरंगजेब था उसी तरह राहुल गांधी कांग्रेस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में आहूजा ने कहा कि जैसे औरंगजेब मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह था, वैसे ही राहुल गांधी इस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। कांग्रेस का खात्मा निश्चित है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनेऊ धारण करने पर कांग्रेस से सवाल किया कि वह बताये कि राहुल का यज्ञोपवीत संस्कार किस पंडित,पुरोहित, पुजारी, ब्राह्मण ने करवाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस गौमाता के नाम पर ढोंग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अलवर के रामगढ विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भाजपा जीतेगी। 

प्रमुख खबरें

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan