भाजपा नेता किरीट सोमैया को मानहानि के दो मामलों में मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया को उनके विरूद्ध एक गैर सरकारी संगठन और एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि के दो मामलों में जमानत दे दी। गैर सरकारी संगठन अर्थ और उसके संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण काल्मे ने यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायतें दर्ज करायी थीं। अदालत ने काल्मे की शिकायत पर पिछले महीने भाजपा नेता को सम्मन जारी किया था। तब सोमैया मंगलवार को सेवरी में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की किताब के अनसुने पन्ने हुए उजागर, विभिन्न देशों की राजनीति को प्रभावित करने के साथ ही हेट स्पीच को भी बढ़ावा देता है फेसबुक

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि सोमैया ने एसे पोस्ट और आलेख प्रकाशित कराये थे जिनमें अदालत के समक्ष एक विचाराधीन मामले के संबंध में झूठे, अपमानजनक और मानहानिकारक बयान थे। काल्मे ने आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद सोमैया ने उनपर महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री का दाहिना हाथ होने और उनके इशारे पर अवैध काम करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार ये आरोप बेबुनियाद एवं मानहानिकरक हैं।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत