महिलाओं से बदसलूकी करने वाले अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं : महेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

नोएडा (उप्र), 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। नोएडा हाउसिंग सोसाइटी में अपने अवैध निर्माण का विरोध करने वाली एक महिला को अपशब्द कहने और उससे मारपीट करने के आरोपी त्यागी को दिन में पहले मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हुई एक महिला से बदसलूकी के मामले में सांसद महेश शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा था, ‘‘मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है कि यह सब तब हो रहा है जब हमारी (भाजपा) सरकार सत्ता में है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra