Bengal Violence को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, सुकांता मजूमदार बोले- कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही पुलिस

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के बाद शुरू हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक लगातार जारी है। भाजपा बंगाल में हिंसा को लेकर राज्य की ममता बनर्जी और उनके सरकार पर हमलावर है। दूसरी ओर ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है और हिंसा को लेकर भगवा पार्टी को दोषी बता रहे हैं। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं ने आज राज्यपाल से मुलाकात की है और उन्हें ज्ञापन सौंपा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि रामनवमी की हिंसा पूर्व नियोजित थी, क्योंकि बम एक दिन में नहीं बनते...राज्यपाल ने हमें रिषड़ा और उसके आस-पास इलाकों में जाने से मना किया इसलिए हम वहां नहीं जाएंगे लेकिन अगर कल की तरह वहां फिर हिंसा हुई तो हमें धरने पर बैठना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: Bengal Violence पर बोलीं ममता, बीजेपी वाले कभी भी दंगा करा सकते हैं, मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता है

ममता ने कहा कि हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये(BJP) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है, भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी। क्या आप सीपीएम का अत्याचार भूल गए हैं? 

प्रमुख खबरें

LPG Import पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, 21 कंपनियों के लिए Emergency Production का नया कोटा तय

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी