JNU विवाद पर बोले BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, वाइस चांसलर को हटाओ

By अंकित सिंह | Jan 09, 2020

जेएनयू में चल रहे विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने आज बड़ा बयान दिया है। मुरली मनोहर जोशी ने जेएनयू के वाइस चांसलर को पद से हटाने की मांग की है। पूर्व शिक्षा मंत्री जोशी ने आरोप लगाया कि एचआरडी मंत्रालय के निर्देश के बावजूद वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि जगदीश कुमार को जेएनयू वाइस चांसलर के पद से हटा देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कुलपति को हटाने पर कोई समझौता नहीं: आइशी घोष

इससे पहले आज जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने कहा कि पांच जनवरी को परिसर में हुए हमले में सुरक्षा चूक की जांच और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नकाबपोश गुंडों के हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे। आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कुछ नकाबपोश गुंडों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी घायल हो गयी थीं। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर