Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 18, 2026

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब के बटाला के पास आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर उस समय कथित रूप से हमला किया, जब वह पठानकोट में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। बिट्टू ने दावा किया कि 100 से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया और उस पर पत्थर तथा अंडे फेंके। उन्होंने आरोप लगाया, काफिले के दो वाहनों के शीशे टूट गए।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह से मामले में उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि अगर उन्हें या उनके साथ चल रहे लोगों को कुछ होता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा, मैंने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है।

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। वह पठानकोट जा रहे थे, जहां वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा शुरू की जा रही मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की

Devendra Fadnavis ने किया UWA Mumbai Campus का जिक्र, 3 छात्रों को मिलेगी 100% Scholarship

Love Horoscope For 18 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

राजस्थान में कुचेरा निकाय चुनाव से पहले Congress पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप, Dotasra ने साधा निशाना