Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 22, 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस 2028 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में कुल 119 में से 90 सीट जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। यहां प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी के तेलंगाना मामलों के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी बी एम संदीप को भरोसा दिलाया कि यदि 2029 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 17 ही रहती है, तो तेलंगाना कांग्रेस 15 सीट जीतेगी। इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में हत्या के समय वह तेलंगाना के मेडक से लोकसभा सदस्य थीं।

उन्होंने कहा कि अब तेलंगाना कांग्रेस को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना चाहिए। रेवंत रेड्डी ने संदीप से कहा, ‘‘आपको हमारी सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले से खरगे जी, राहुल जी और सोनिया जी को अवगत कराना होगा।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अगले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है और तेलंगाना में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक करोड़ वोट हासिल करके 90 सीट जीतेगी।’’

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा

वैशाली में PM Narendra Modi के कार्यक्रम के पोस्टर फाड़ने पर 4 लोग गिरफ्तार