तैयार हो जाइए, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा, 1 करोड़ बांग्लादेशी हिंदू पश्चिम बंगाल आ रहे हैं

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2024

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि हसीना के बयान के परिणामस्वरूप 1 करोड़ शरणार्थी बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आएंगे। न सिर्फ भारत बल्कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के लिए भी खतरनाक है। शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में अशांति को लेकर खुलकर बात की. बांग्लादेश में हिंदुओं की अंधाधुंध हत्याएं हो रही हैं। उन्हें भारत में शरण दी जाएगी। इसको लेकर उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से गुहार लगायी। शुभेंदु का अनुरोध है कि राज्य के मुख्यमंत्री इस मामले पर केंद्र सरकार से बात करें। शुभेंदु ने यह भी आशंका जताई कि अगर बांग्लादेश में ऐसी ही अशांति जारी रही तो शेख हसीना का देश जमात के हाथों में चला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh को लेकर ममता बनर्जी ने दिया सख्त निर्देश, नेता भड़काऊ टिप्पणियों से बचें

शुभेंदु ने यह भी दावा किया कि सीएए में बांग्लादेशी शरणार्थियों को शरण देने का प्रावधान है। केंद्र सरकार ऐसा पहले ही कर चुकी है। उनके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति धार्मिक उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश से भारत आता है, तो उसे इस देश में शरण दी जाएगी। यह कहना है केंद्र सरकार का. इसलिए उस रास्ते पर चलना जरूरी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर