बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी। राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां छह जनवरी 2007 को स्थानीय प्रशासन के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी।

समर्थकों और भक्तों के जय श्री राम के उद्घोष के बीच अधिकारी ने मंदिर की नींव रखी। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनवमी शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए सोनाचूरा स्थित शहीद मीनार से प्रस्तावित मंदिर स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करेंगी।

प्रमुख खबरें

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग