इटली से आई हैं... BJP नेता सुमित्रो चटर्जी का Sonia Gandhi और Congress पर हमला

By एकता | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता लगातार सोनिया गांधी पर हमला बोल रहे हैं और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। अब वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज और बीजेपी नेता सुमित्रो चटर्जी ने भी इस मामले में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

सोनिया गांधी इटली से आईं, उन्हें महत्व नहीं पता

मीडिया से बातचीत के दौरान सुमित्रो चटर्जी ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी इटली से आई हैं, उन्हें शायद वंदे मातरम का असली महत्व और इसकी भावना नहीं पता। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे तो भारत के ही हैं, उन्हें तो सब समझ आना चाहिए था और सोनिया जी को रोकना चाहिए था।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस रवैये से न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे बंगाल और देश भर के लोगों को बहुत बुरा लगा है। इसे भी पढ़ें: Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, चित्तौड़गढ़ में Amit Shah ने Sonia Gandhi पर साधा निशाना

सोनिया और खरगे को भेजा मेल

सुमित्रो चटर्जी ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को मेल भेजकर वंदे मातरम के ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व के बारे में विस्तार से समझाया है। इस मेल की एक कॉपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेजी गई है। चटर्जी ने कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान सोनिया गांधी का बॉडी लैंग्वेज और बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं था। जब उनसे आगे के विरोध-प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अनुशासन से चलती है और वे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी जैसा फैसला लेगी, आगे वैसा ही कदम उठाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

IMD ने जारी किए आंकड़े, इस साल Monsoon में सामान्य से 13 फीसदी कम दर्ज हुई बारिश

PM Modi ने कैप्टन Smit Machhar को बताया नायक, 174 यात्रियों की बचाई जान

Asian Games Volleyball: क्वार्टर फाइनल में Pakistan से 0-3 से हारा भारत

Merchant Navy Officer Murder | साथ नहीं रहना था तो छोड़ देती, टुकड़े क्यों किए? अदालत परिसर में फफक-फफक कर रोई मां, 15 दिन बाद तय होगा हैवानों का अंजाम!