स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी, साझा किए 100 से अधिक लोगों के नाम, मिला कार्रवाई का आश्वासन

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को स्कूल भर्ती घोटाले का आंकड़ा साझा किया। आपको बता दें कि स्कूल भर्ती घोटाले के केंद्र में रहे पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनसे पूछताछ कर रहा है।

इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि अमित शाह से 45 मिनट के लिए मिलना सम्मान की बात की है। मैंने उन्हें बताया कि कैसे पश्चिम बंगाल सरकार स्कूल भर्ती घोटाले जैसी भ्रष्ट गतिविधियों में पूरी तरह से फंसी हुई है। साथ ही उनसे सीएए को जल्द से जल्द लागू करने का अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: पार्थ और अर्पिता दे रहे एक जैसा जवाब, कैश क्वीन बोलीं- पैसा मेरा नहीं, मेरी गैरमौजूदगी में रखा गया 

ED हिरासत में हैं पार्थ और अर्पिता

इस मामले में ईडी ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी दोनों ही गिरफ्तार हो चुकी हैं और फिलहाल 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं। ईडी का कहना है कि पार्थ चटर्जी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि पार्थ चटर्जी ने घोटाले की जांच के संबंध में ईडी के ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए गए नेता पूछताछ के दौरान ज्यादातर वक्त चुप रहे।

प्रमुख खबरें

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी