राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं भाजपा नेता, जनता देगी जवाब: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उसके नेता राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा और राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के भाजपा के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे। उनका यह बयान भाजपा द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत राजधानी जयपुर में किए गए प्रदर्शन के बाद आया। इसमें गहलोत ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है एवं पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।

गहलोत ने कहा, 4. नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है। 5. एनसीआरबी रिपोर्ट में 2019 की तुलना में 2021 में राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध कम हुए हैं जबकि भाजपा शासित मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़े।” मुख्यमंत्री ने कहा, “ 6. मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वो पूरी दुनिया ने देखा है।

7. जोधपुर में बलात्कार के मामलों में एबीवीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, राजस्थान में एफआईआर के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब पांच प्रतिशत अपराध कम दर्ज हुए हैं जबकि मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है एवं पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।

प्रमुख खबरें

Women Health: Karishma Tanna ने बताया Postpartum Recovery का मूलमंत्र, नई माओं के लिए दिए खास टिप्स

कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा

Iran के हमलों के बावजूद US के साथ सुरक्षा संबंध बनाए रखेगा Jordan

Love Horoscope For 5 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन