भाजपा नेताओं ने कन्हैयालाल के निवास को पिकनिक स्पॉट बनाया: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2022

जयपुर।  राजस्थान के नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेताओं ने उदयपुर हत्याकांड के पीड़ित कन्हैया लाल के आवास को पर्यटन स्थल पिकनिक स्पॉट बनाने का आरोप लगाया। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेता राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उदयपुर की घटना हुई तब वे हैदराबाद के होटलों में मजे कर रहे थे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां मंगलवार को उदयपुर में कन्हैयालाल के परिजनों से मिले और सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पीड़ित परिवार से मिलने गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: उदयपुर हत्याकांड: ये हैं आरोपियों को पकड़वाने वाले असल हीरो, 30 किमी तक किया पीछा, पुलिस को दी थी पल-पल की जानकारी

पूनियां ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, राज्य सरकार कन्हैयालाल को सुरक्षा उपलब्ध कराती तो यह हालात नहीं बनते, यह हत्याकांड राज्य सरकार, पुलिस-प्रशासन, इंटेलिजेंस और गृह विभाग की लापरवाही है, हत्यारों को फांसी हो, जिससे यह संदेश देश और दुनिया में जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की गुप्तचर एजेंसियों की कमजोरी, सरकार की कमजोर और लचर कानून व्यवस्था के कारण अलगाववादियों को लगा होगा कि इस शांतिपूर्ण प्रदेश में इन गतिविधियों को कारित किया जा सकता है। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की कन्हैया लाल के घर जाने को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा कि इन लोगों (भाजपा नेताओं) की घटना के प्रति गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब कन्हैया लाल का परिवार गम में था, तब ये हैदराबाद में इकट्ठा होकर जश्न मना रहे थे। खाचरियावास ने कहा कि गुलाबचन्द कटारिया स्थानीय विधायक हैं और नेता प्रतिपक्ष हैं, उनकी जिम्मेदारी थी कि वो इस माहौल में उदयपुर में रुकते एवं स्थिति को काबू में रखने में सरकार की मदद करते, परन्तु 28 जून की घटना के अगले दिन ही वो हैदराबाद चले गए। उन्होंने कहा, अब तो कन्हैया लाल के घर श्रीमती वसुंधरा राजे, गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत तमाम नेताओं में उनके घर जाने की होड़ मच गई है क्योंकि राजनीति चमकानी है, परन्तु जब उनके परिवार का गम बांटना था, तब ये सब कहां थे। 

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल