मंत्रिपरिषद विस्तार की पूर्व संध्या पर देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेताओं से की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वालों के नामों पर चर्चा करने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई आवास पर सोमवार को बैठक की। समझा जाता है कि राजभवन में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देने के अलावा, भाजपा नेताओं ने मुंबई और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण निकाय चुनावों तथा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले की जाने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मंगलवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शिंदे-फडणवीस सरकार में 20 से ज्यादा मंत्री ले सकते हैं शपथ 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार शाम कहा कि वह नौ अगस्त को अपनी 40 दिन पुरानी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में तथा फडण्वीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में संवाददाताओं से कहा, मंत्रिपरिषद का विस्तार कल (मंगलवार) के लिए निर्धारित है। शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि राजभवन में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर का विस्तार बाद में होगा। वर्तमान में, शिंदे और फडणवीस 40 दिन पुरानी सरकार में केवल दो मंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis