आप नेता संजय सिंह के खिलाफ भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा

By अजय कुमार | Aug 12, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ ‘गुरिल्ला शैली’ में राजनीति चला रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने भी हमलावर शैली अख्तियार कर ली है। ऐसा लगता है कि बीजेपी ने आप नेता संजय सिंह के आरोपों की हवा निकालने के लिए पुलिस से लेकर कोर्ट तक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसी के चलते संजय सिंह के अनाप-शनाप बयानों और आरोपों के खिलाफ अबकी से बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने एक साथ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी के हरैया से विधायक अजय सिंह और  योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने दो अलग-अलग मोर्चो पर संजय सिंह के खिलाफ ‘जंग’ छेड़ दी है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता ने किया दावा, उत्तर प्रदेश सरकार को चला रहे हैं नौकरशाह

विधायक ने कहा कि संजय सिंह की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए गौरतलब है कि विधायक ने संजय सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक ने हरैया के विधायक अजय सिंह से दस्तावेज मांगे हैं ताकि संजय सिंह पर शिकंजा कसा जा सके। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के कार्यवाहक इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि अजय सिंह ने संजय सिंह पर गलत बयानबाजी करने का जो आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी,उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उधर, योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने संजय सिंह को नोटिस भेजा है। डा0 सिंह के अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने उनके मुवक्किल और जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाते हुए उन्हें जनता की नजरों में बदनाम करने की कोशिश की गई है। इसीलिए आप नेता संजय को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में लिखा गया कि प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बयान दिया कि योगी बाबा और 40 चोर की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार का खेल देखकर नटवरलाल भी शर्मा जाए। यह   घोटाले आदित्यनाथ सरकार के सबसे करीबी मंत्री की देखरेख एवं निगरानी में हो रहा है। जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। हजारों करोड़ की पाइप सप्लाई का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया गया।

इसे भी पढ़ें: बस्ती में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

इससे पूर्व जल शक्ति मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि संजय सिंह ने योजना में एक लाख 20 हज़ार करोड़ के घोटाले का जिक्र किया था। पता नहीं यह फिगर कहां से आया? मंत्री ने कहा संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया था कि कंपनी कई जगह ब्लैकलिस्टेड है, जबकि जम्मू, हिमाचल जहां का भी उदाहरण दिया कहीं भी ब्लैकलिस्ट का आदेश नहीं है। उधर, हजरतगंज थाने पर अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर आप सांसद संजय सिंह ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि योगी सरकार ने मेरे ऊपर 15 वां मुकदमा लिखवा दिया है। सरकार मुझे गैंगेस्टर बनाना चाहती है। कहा कि सीएम योगी मेरा एनकाउंटर करा दें। लेकिन मैं झुकने और डरने वाले नही हंू। संजय सिंह ने पूछा है कि मेरा जुर्म क्या है? जल जीवन मिशन में घोटाले के खुलासे के बाद दर्ज हुई एफआईआर पर संजय सिंह ने कहा कि चिंता मत करिए, पानी चोर देर सबेर जेल जरूर जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान