Maharishi Valmiki Jayanti पर भाजपा नेताओं ने श्री बाल्मीकि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की और रथयात्रा में सम्मिलित होकर उनके आनुनाइयों का किया अभिवादन

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 17, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रातः नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित बाल्मीकि मंदिर जा कर महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और शाम को लाल किला से निकाली जाने वाली महर्षि बाल्मीकि की शोभा रथयात्रा में सम्मिलित होकर उनके अनुयाइयों का अभिवादन किया।

दोपहर बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा लाल किला से प्रारम्भ होकर मंदिर मार्ग तक जाने वाली महर्षि बाल्मीकि शोभा रथयात्रा में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ सम्मलित हुए और वहाँ उपस्थित महर्षि बाल्मीकि के हजारों अनुयाइयों का अभिवादन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महर्षि बाल्मीकि की प्रकटोत्सव की सभी को बधाई देते हुए कहा है कि भगवान वाल्मीकि का संदेश पूरे समाज को संगठित करने और शांति का संदेश है। उन्हें संस्कृत भाषा की प्रथम कड़ी के रुप में जाना जाता है और साथ ही जिस प्रकार से उन्होंने भगवान राम के संदेश को रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ से जन जन तक पहुंचाने का काम किया है उसे चिरकाल तक हमेशा याद रखा जाएगा। 

सचदेवा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वाल्मीकि समाज के प्रति काफी संवेदनशील हैं और इसका उदाहरण कई जगहों पर हम देख सकते हैं। सबसे पहले उन्होंने वाराणसी में वाल्मीकि समाज के लोगों का चरण वंदन करके समाज के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश के अंदर स्वच्छता अभियान की शुरुआत दिल्ली के पंचकुईया रोड स्थित बाल्मीकि मंदिर से किया था जो बाल्मीकि समाज के प्रति उनके आदर को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में Kuldeep Yadav और वरुण को मौका मिलना मुश्किल: बहुतुले

Miyapur Land: Supreme Court का फैसला KCR और BRS के मुंह पर तमाचा, बोले Revanth Reddy

Bank of Baroda का Q2 Net Profit 36 प्रतिशत बढ़ा, 6,532 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया

Delhi High Court के फैसलों और IP डिवीजन की वैश्विक ख्याति, CJI Surya Kant ने सराहा