बीजेपी नेता की सामने आई पीड़ा, ट्वीट कर जताया अपना दर्द

By Suyash Bhatt | Nov 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी में कोई पद नहीं मिलने पर वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह सिसोदिया का दर्द छलक रहा है। विजेंद्र सोसोदिया ने ट्वीट कर अपनी पीड़ा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में बहुत अनजान चेहरे दिखाई देने लगे हैं। मकान की नींव से छत तक बनाने में जिन्होंने जीवन लगा दिया अब वे चेहरे इस भीड़ में नहीं है।

दरअसल विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे घर में बहुत अनजान चेहरे दिखाई देने लगे हैं। कई ने हमारी बनाई दीवार पर नेम प्लेट भी लगा दी। मकान की नींव से छत तक बनाने में जिन्होंने जीवन लगा दिया, वे चेहरे इस भीड़ में नहीं है कुछ है। वे शक्ति खुद को बचाने में लगा रहे हैं। हां आशा-निराशा के भवंर में अब कुछ आवाज सुनाई देने लगी है।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने पर व्यक्ति की पिटाई  

उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी के भीतर वफादारों की पीड़ा और अनदेखी की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल विजेंद्र सिंह सिसोदिया ऊर्जा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए