प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा चूक पर भाजपा नेताओं ने राज्यपाल अर्लेकर को ज्ञापन सौंपा

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 09, 2022

शिमला ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा चूक पर हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सरकार में मंत्रि सुरेश भारद्वाज, राम लाल मार्कण्डेय, राजीव सेजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, महापौर सत्या कौंडल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सचिव प्यार सिंह कंवर, ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता , मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा । इस ज्ञापन में सुरक्षा में चूक के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

 

जानबूझकर प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा दस्ते को झूठ बोल गया? जिन लोगों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग किया, उन लोगों को प्रधानमंत्री की गाड़ी के पास तक किसने और कैसे पहुंचाया? वहीं, उन्होंने पूछा कि राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा का नेतृत्व करने वालों ने पीएम को सुरक्षित करने के किसी भी आह्वान या प्रयासों का जवाब क्यों नहीं दिया? इस पूरे मामले पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक