ममता ने भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप, बोलीं- समाज में विभाजन पैदा करने के लिए निकाल रहे हैं रथयात्राएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

रायगंज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि ‘‘जैसे वे भगवान हों।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का राजनीतिक एजेंडा समाज में धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना है और भगवा दल हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैला रहा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, रथयात्रा एक धार्मिक उत्सव है। हम सभी इसमें हिस्सा लेते हैं। हम जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और भगवती सुभद्रा उन रथों में यात्रा करते हैं। लेकिन भाजपा नेता समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे को लड़वाने के अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रथयात्राएं कर रहे हैं। भाजपा नेता ऐसे रथयात्राएं कर रहे हैं जैसे वे भगवान हों। 

प्रमुख खबरें

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari

IOC बोर्ड ने कोच्चि से तूतीकोरिन Gas Pipeline के लिए 2449 करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी