Exit Polls: गुजरात में फिर खिलेगा कमल, ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और AAP बहुत पीछे

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही मतदान संपन्न हो गए हैं। गुजरात में 182 सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को हुआ था जबकि दूसरे चरण का चुनाव आज 5 दिसंबर को हुआ। गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला का दम भरा जा रहा था। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही थी। भाजपा के समक्ष 27 सालों से चली आरही अपनी सत्ता को फिर से बरकरार रखने की चुनौती थी। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार बदलाव की ताल ठोक रही थी। इन सबके बीच गुजरात चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल आ चुका है। ज्यादातर एग्जिट पोल गुजरात में भाजपा के पक्ष में अपने नतीजे दिखा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने दिया जवाब, सीआर पाटील बोले- पीएम मोदी ने नहीं किया है कोई रोड शो

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक के गुजरात में भाजपा को 129-151, 16 से 30 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके अलावा 9 से 21 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में, 2 से 6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। कुल मिलाकर देखें तो गुजरात में कांग्रेस को भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। वही आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं है जैसा कि माना जा रहा था। 

आपको बता दें कि गुजरात में भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता में है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा गुजरात का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ था क्योंकि दोनों गुजरात से ही आते हैं। हालांकि, गुजरात में आम आदमी पार्टी ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकी। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे उस के पक्ष में जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो गुजरात में एक बार फिर से कमल खिलने का अनुमान एग्जिट पोल के मुताबिक जताया जा रहा है। गुजरात में भाजपा एक तरफा बढ़त की ओर एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर