उत्तर प्रदेश में सहयोगी पार्टी के लिए भाजपा ने छोड़ीं 8 सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2017

बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में राजभर मतदाताओं के बीच प्रभावशाली मानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि भाजपा ने उनके दल को समझौते के तहत आठ सीटें दी हैं।

 

राजभर ने आज यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने गत 21 जनवरी को सुभासपा को आठ सीट देने पर सिद्धान्तत: सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी मऊ जिले की मऊ सदर, बलिया जिले की बांसडीह, गाजीपुर जिले की जहूराबाद तथा जखनिया, कुशीनगर जिले की रामकोला, वाराणसी जिले की अजगरा, आजमगढ़ जिले की मेंहनगर तथा जौनपुर जिले की शाहगंज सीट से चुनाव लड़ेगी। राजभर ने बताया कि वह खुद मऊ सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मऊ सदर सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी विधायक हैं। सपा ने इस सीट पर अल्ताफ अंसारी तथा बसपा ने मनोज राय को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अरविंद बलिया जिले की बांसडीह सीट से चुनाव लड़ेगा। बांसडीह में सपा ने पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी तथा बसपा ने शिवशंकर चौहान को उम्मीदवार बनाया है। राजभर ने दावा किया कि उनकी पार्टी और भाजपा का गठजोड़ पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश सीटों पर चुनाव जीतेगा।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा