उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

लखनऊ, 20 मार्च उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन पहले आगामी 24 मार्च को होने की संभावना है। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया “वैसे तो नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक का कोई समय तारीख तय नहीं है लेकिन संभावना है कि आगामी 24 मार्च को यह बैठक हो सकती है।” प्रदेश भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया “विधायक दल की जो बैठक 21 मार्च को होनी थी वह संभवतः 24 मार्च तक के लिए टल गई है।”

इसे भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता भारत में मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाएं : आईएएस अधिकारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 25 मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीरघुवर दासको पार्टी विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाकर उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना