महाराष्ट्र: ‘शालार्थ आईडी’ घोटाला मामले में भाजपा से जुड़े शिक्षण संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

मुंबई/नासिक, 28 जुलाई महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक प्रमुख शिक्षण संस्थान संचालक को कथित ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। यह घोटाला सरकारी पोर्टल पर शिक्षकों की फर्जी पहचान बनाकर उनके नाम पर वेतन लेने से जुड़ा है। नासिक पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की कि कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करने वाले संजय गरुड़ को सोलापुर जिले के नातेपुते कस्बे से गिरफ्तार किया गया है।

इससे एक दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में इस कथित घोटाले में शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश होगा। गरुड़ जलगांव जिले की जामनेर तहसील का निवासी है, जो महाजन का गृह क्षेत्र है। वह कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करता है।

उसने जनवरी 2024 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। गरुड़ की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर महाजन ने कहा था कि उन्हें इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

किन परिस्थितियों में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो जाता है रिजेक्ट? ज्यादातर मामलों में होते हैं ये कारण

Ryan ten Doeschate ने Team India के असिस्टेंट कोच पद से दिया इस्तीफा, KKR से जुड़ने की खबर

भारत के ऐलान से UN में भूचाल, 190 देशों में सन्नाटा

आतंकवाद और Indus Valley Civilization साथ नहीं चलते, MEA ने Pakistan के दावे को किया सिरे से खारिज