BJP ने ACB में दर्ज कराई शिकायत, केजरीवाल ने लगाया था AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

भारतीय जनता पार्टी अपने खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए खरीद-फरोख्त के आरोपों के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने यह फैसला तब लिया जब आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी पर उनकी पार्टी के सदस्यों को रिश्वत देने और दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले पार्टी बदलने की अपील करने का आरोप लगाया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके 16 उम्मीदवारों को बीजेपी से फोन आए और प्रत्येक को 15 करोड़ रुपये की पेशकश की गई।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections Results से पहले सामने आया नया Exit poll, जानें किसे मिल रही बढ़त

इसके जवाब में भाजपा ने कहा कि महाठग साहब, आपकी मनोहर कहानी और ड्रामेबाज़ी से हर कोई वाक़िफ़ है…और आरोप लगाने के बाद माँफी मांगना भी आपको बहुत पसंद है, वैसे भी आपकी ये स्क्रिप्ट अब पुरानी हो चुकी है…। बस थोड़ा इंतज़ार और कर लीजिए, 8 फ़रवरी को दिल्ली से AAP-दा हमेशा के लिए जाने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह अपना आरोप वापस लेकर भाजपा से माफी मांगे या कानूनी नोटिस के लिए तैयार रहें। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक