भाजपा ने खुर्शीद समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

रायपुर|  छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जारी एक किताब में हिंदुत्व की तुलना कथित तौर पर आतंकवादी संगठनों से कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: कोई बिटकॉइन घोटाला नहीं हुआ: भाजपा

सिविल लाइंस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा, ‘‘हमें भाजपा नेताओं से शिकायत मिली है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भाजपा नेताओं ने​ शिकायत में कहा है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अयोध्या पर अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या नेशनहुड इन अवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की है और यह हिंदुत्व का अपमान है।

उन्होंने पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेने और खुर्शीद के कृत्य का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: ‘बिटक्वाइन घोटाले’ की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी बने: कांग्रेस

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर