खड़गे के बयान को भाजपा ने गुजरात में बनाया चुनावी मुद्दा, अमित शाह बोले- पीएम के अपमान का जनता देगी जवाब

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

गुजरात में आज 89 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। गुजरात में आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए प्रचार जबरदस्त तरीके से जारी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में आज प्रचार करने पहुंचे हैं। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं। हालांकि, गुजरात में भाजपा को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर रावण शब्द का इस्तेमाल किया था। अब इसी को भाजपा ने जबरदस्त तरीके से चुनावी मुद्दा बनाकर प्रधानमंत्री मोदी के अपमान से जोड़ा है। आज गुजरात में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान को लेकर खड़गे पर पलटवार किया। तो वही अमित शाह का भी बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा गुजरात की जनता परिवर्तन के लिए है एकजुट

उल्लेखनीय है कि एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा नगर निकाय, नगर निगम और विधानसभा तक के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे जाने को लेकर खड़गे ने सोमवार को तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि क्या मोदी यहां आकर नगरपालिका का काम करने वाले हैं? क्या मोदी आकर यहां मुसीबत में आपकी मदद करने वाले हैं? अरे, आप तो प्रधानमंत्री हो। आपको काम दिया गया है। वह काम करो। उन्होंने कहा कि वह छोड़कर नगर निगम चुनाव, एमएलए इलेक्शन... एमपी इलेक्शन... चूंकि उनको प्रधानमंत्री बनना है, तो फिरते रहते हैं... लेकिन हर वक्त अपनी ही बात करते हैं। आप किसी को मत देखो, मोदी को देखकर वोट दो। भाई तुम्हारी सूरत को कितनी बार देखना। नगर निगम में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमएलए इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना... एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत...हर जगह...कितने हैं भाई...क्या आपके रावण के जैसा सौ मुख हैं। क्या है?...समझ में नहीं आता मुझे।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर