भाजपा महिला मोर्चा का शिमला नगर निगम और 2022 के विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका रहेगी : रशिम

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 07, 2021

शिमला । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक प्रदेश अध्यक्षा राशिमधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव शिमला में शुरू हुई, आज प्रथान दिन पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा राशिमधर सूद ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 7 से 9 दिसंबर तक चलेगी जिसमें प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक के माध्यम से महिला मोर्चा को अगामी कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षित करवाया जाएगा, इस कार्यसमिति में प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी किया गया है जो कि भाजपा में एक निरंतर प्रक्रिया है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

 

उन्होंने बताया कि आगामी शिमला नगर निगम चुनावों एवं 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी महिला मोर्चा आगामी रणनीति तय करेगी और इन चुनावों में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी