गोवा चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणापत्र, खनन बहाल करने, तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

पणजी। भारतीय जनता पार्टी ने गोवा में 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर अगले 10 वर्षों में गोवा को 50 अरब डॉलर की अर्थव्यस्था बनाने का वादा किया। साथ ही, हर परिवार को रसोई गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराने, खनन गतिविधियां बहाल करने और सभी के लिए आवास का भी संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद सेठ तनवडे की उपस्थिति में ‘गोवा के भविष्य को सशक्त करने, पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने, वैध खनन बहाल करने और राज्य में बहुआयामी गरीबी का उन्मूलन करने’ की बात कही।

इसे भी पढ़ें: गोवा चुनाव : नड्डा का कांग्रेस पर हमला, भाजपा को छोड़कर सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’हो गई हैं

पार्टी ने अगले पांच साल में राज्य में आने वाले पर्यटकों की वार्षिक संख्या दोगुनी करने का भी संकल्प लिया। भाजपा ने गोवा को बैठक, सम्मेलन और प्रदर्शनी के लिए एशिया का केंद्र बनाने का भी वादा किया। पार्टी ने घोषणापत्र में महिलाओं को लक्षित करते हुए साल में प्रत्येक परिवार को रसोई गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराने का वादा किया। भाजपा ने कहा कि सत्ता में लौटने पर उसकी सरकार पेट्रोल और डीजल पर करों की सीमा निर्धारित करेगी, ताकि तटीय राज्य में उनकी कीमतें नियंत्रित की जा सकें।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया