MP उपचुनाव से पहले बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, रैगांव उम्मीदवार के ऊपर घिरा खतरे का बादल

By सुयश भट्ट | Oct 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की रैगांव विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी की उम्मीदवारी पर खतरा मंडरा रहा है। नामांकन पत्र जमा होने के बाद पता चला है कि प्रतिमा का एक ही वक्त पर दो जगह मतदाता सूची में नाम है। जिसके बाद भाजपाई खेमे में खलबली मचा दी है।

आपको बता दें कि प्रतिमा का नाम वोटर लिस्ट में उनके नाम ससुराल नागौद विस के अमदरी और रैगांव विस के कोठी वार्ड क्रमांक-2 वोटर लिस्ट में दर्ज है। हालांकि बीजेपी का कहना है कि प्रतिमा ने नागौद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमदरी की वोटर लिस्ट से अपना नाम काटने का आवेदन दे कर पावती ले ली है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस के मौन व्रत पर गृह मंत्री ने कसा तंज, कहा - ये सब है राजनैतिक ड्रामा

वहीं उनके लिए परेशानी का कोई विषय ही नहीं है। लेकिन जानकारों की मानें तो यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 17 एवं 31 के तहत दंडनीय अपराध है। और इस बात की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से होगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट