Goa Election Results: भाजपा 18 सीटों पर आगे, एमजीपी के समर्थन से तीसरी बार सरकार बना सकती है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

पणजी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के समर्थन से तटीय राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के अनुसार, राज्य में भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 12 सीट पर आगे है।महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) पांच सीट पर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) तथा आम आदमी पार्टी (आप) एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।

प्रमुख खबरें

DU Assistant Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में 215 पदों पर निकली भर्ती, 19 नवंबर तक करें आवेदन

Ahoi Ashtami Vrat में शाम को तारों की पूजा और Arghya देकर ही क्यों खोला जाता है निर्जला उपवास

थोड़ी देर में शुरू होगा एकता दिवस परेड, पीएम मोदी दिलाएंगे राष्ट्रीय एकता की शपथ

Bangladesh: NCP नेता नाहिद इस्लाम ने भारतीय ट्रांजिट कॉरिडोर के खिलाफ दी चेतावनी